छपरा, नवम्बर 20 -- छपरा, एक संवाददाता। बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने से भाजपा, जदयू, लोजपा रा, रालोमो व हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तो वहीं महागठबंधन खेमे में मायूसी छाई हुई है। जिला मुख्यालय के एनडीए कार्यकर्ताओं ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की ऊंचाईयों को छुएगा। कई कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा है कि सारण की सात सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। ऐसे में यहां के प्रतिनिधियों को भी मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहिए। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह विकल ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने बिहार में विकास किया है। इसी का परिणाम है कि बिहार के लोगों ने एनडीए गठबंधन पर फिर एक बार भरोसा जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.