बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। रविवार को सोगरा हाई स्कूल मैदान में हुए सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति पर उन्होंने प्रसन्नता जताई और इसे पार्टी की मजबूती का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए गठबंधन की एकजुटता से यह स्पष्ट है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों को हार का सामना करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हो रहे विकास कार्यों के सामने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति टिक नहीं पाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.