बदायूं, दिसम्बर 7 -- उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में एनडीए की ट्रेनिंग पूरी कर प्रथम बार घर आगमन पर स्कूल प्रबंधन ने पूर्व छात्रा सिद्वि जैन को सम्मानित किया। चेयरमैन पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, नगर पालिका चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल, निदेशका नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट, मीनाक्षी शर्मा, सिद्धि जैन के शिक्षक माता-पिता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व छात्रा को सम्मानित किया। चेयरमैन ने सिद्धि जैन को बुके देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। छात्रा के माता-पिता को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। एनडीए में राष्ट्रपति पदक पाने वाली पहली महिला कैडेट सिद्धी बनी, साथ ही बेस्ट ऑल राउड एयर कैडेट का खिताब भी मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.