मिर्जापुर, नवम्बर 15 -- लहगंपुर। बिहार में एनडीए को मिली सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थक इसे विकास और स्थिर शासन पर जनता के भरोसा का संदेश मान रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों ने देश को गति दी है। बिहार में गठबंधन सरकार के सामाजिक सुरक्षा और विकास संबंधी कार्यों ने इस जीत को मजबूत आधार दिया। जनता ने एक बार फिर प्रगति की राह को चुना है। जयप्रकाश उपाध्याय ने इसे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहंगपुर बाजार में मिठाई बांटकर खुशी जताई। जश्न मनाने वालों में भरत लाल मिश्रा, राजेश पटेल, लालमणि पांडेय, राम शिरोमणि मौर्य, रामबली गुप्ता, जयशंकर तिवारी, संतोष सिंह, सत्येंद्र त्रिपाठी, दिलीप केसरी, शुभम केसरी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...