सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- परिहार। प्रखंड कार्यालय में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। वहीं संचालन जदयू जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह कुशवाहा ने की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगामी 29 अगस्त को परिहार उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पांचो घटक दलों के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के बैठने एवं व्यवस्थाओं की पूरी जिम्मेदारी गठबंधन के सभी दल मिलकर निभाएंगे। पूर्व विधायक राम नरेश यादव ने कहा कि मैं जिम्मेदारी से अपने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.