मधुबनी, सितम्बर 28 -- बिस्फी, निप्र। रविवार को रथोस- कटैया पथ ,कमलाबाड़ी,रघौली एवं नरसाम - दुरजोलिया पथ में पुलों का शिलान्यास सांसद डा अशोक यादव, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने नारियल फोड़ कर किया। साथ ही बिस्फी से घाटभटरा, एसएच-75से योगेन्द्र पासवान के घर तक, नवटोली पूर्वी टोल से नवटोली पश्चिमी टोल से जुमराती पथ ,एल 0.25 से विनोद झा के घर तक, भतौरा बिन्दु से भतौरा पश्चिम तक, औंसी बिस्फी रोड से चन्द्रवाना पथ का भी शिलान्यास किया। कुल छह सड़कों का शिलान्यास किया गया। सभी सड़क ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बनायी जायगी। इस पर आठ करोड़ की राशि खर्च होगी। रथोस, कमलावाडी एवं रघौली में धौंस नदी पर पुल बनेंगे। चारों पुल के निर्माण पर 24 करोड़ की राशि खर्च होगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डा. अशोक यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य क...