औरंगाबाद, सितम्बर 1 -- कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के हाई स्कूल चिल्हकी में सात सितंबर को आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान और अंबा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दी। बताया कि सम्मेलन में जदयू, लोजपा, हम और रालोमो जैसे सहयोगी दलों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सोमवार को पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। आयोजकों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह चंद्रवंशी, चुनाव आयोग जिला प्रकोष्ठ संयोजक जीतू तिवारी, हम के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह आदि थे।

ह...