नई दिल्ली, मई 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद द्वारा सोमवार से हर दिन एक घंटे का मेगा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें एनडीएमसी के हर विभाग के सभी कर्मचारी सुबह आठ से नौ बजे के बीच सघन सफाई करेंगे। इस अभियान में आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा। एनडीएमसी प्रमुख केशव चंद्र ने बताया कि यह केवल एक अभियान नहीं बल्कि पूरे शहर में बदलाव का प्रयास है। इसमें प्रत्येक कर्मचारी और प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है। सभी कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन एक घंटा देने और हमारे नोडल अधिकारियों के सक्रिय सहयोग से यह परिवर्तन स्पष्ट और प्रभावशाली होगा। श्रमदान अभियान के कुशल क्रियान्वयन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए चौदह विभागाध्यक्षों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। इसमें प्रत्येक एक स्वच्छता सर्कल की जिम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.