वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को वरुणा के तटवर्ती इलाकों में रेस्क्यू अभियान चलाया। बाढ़ से घिरे मकानों में फंसे 74 लोगों को टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान 11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में नाव से भ्रमण किया। रेस्क्यू कराया। वरुणा प्रभावित पुराना पुल चौकी, नक्खीघाट, शास्त्रीनगर, छोटा नाला पुलिया, सारनाथ, पंचक्रोशी, गंगा की बाढ़ से प्रभावित नगवा, सामने घाट में एनडीआरएफ की टीमें पहुंचीं। घरों की छतों पर रातभर शरण लिए लोग फंसे थे। उन्हें एनडीआरएफ की बोट से सुरक्षित बाहर निकाला गया। एनडीआरएफ की कुल 11 टीमें रेस्क्यू के लिए लगाई गई हैं, जो लगातार भ्रमणशील हैं। सूचना पर मौके पर पहुंच रही हैं। भ्रमण के दौरान लाउड हेलर के जरिये लोगों को सचेत भी किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.