नैनीताल, सितम्बर 6 -- भवाली। क्षेत्र के डोब ल्वेशाल में 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गदरपुर के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल के निर्देशन में शनिवार को इंस्पेक्टर चंद्रशेखर रवानी ने टीम के साथ सामुदायिक आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं, पुरुष और बच्चों को आपदा से बचाव के गुर सिखाए। इस दौरान एनडीआरएफ टीम ने हार्ट अटैक आने पर सीपीआर, गले में चॉकिंग होने पर एफबीएओ, भूकंप, बाढ़ से निपटने को इंप्रोवाइज फ्लोटिंग डिवाइस के बारे में बताया। आग से निपटने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर, स्नेक बाइट सेफ्टी, बिरसा मुंडा जीवन परिचय ओर रोप रेस्क्यू से व्यक्ति को एक से दूसरे जगह पर पंहुचाने की विधि की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.