बुलंदशहर, फरवरी 5 -- बुलंदशहर। नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने आपदा प्रबंधन और सुरक्षा जागरूकता पर विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम में छात्राओं को कुदरती और मानव जनित आपदाओं के समय सूझबूझ से जान बचाने के तरीके सिखाए गए। सांसें थमने पर संजीवनी बनेगा सीपीआर टीम लीडर दिनेश कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ के जवानों ने छात्राओं को सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। जवानों ने डमी का उपयोग करते हुए सिखाया कि यदि किसी की हृदय गति रुक जाए तो अस्पताल पहुंचने से पहले छाती पर 100 से 120 बार प्रति मिनट की गति से दबाव देकर उसकी जान कैसे बचाई जा सकती है। छात्राओं ने स्वयं डमी पर इसका अभ्यास भी किया। प्रधानाचार्या सविता प्रजापति ने एनडीआरएफ टीम का आभार जताते हुए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.