नोएडा, फरवरी 2 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले में आपदा की स्थिति पैदा होने पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवान समय रहते घटनास्थल पर पहुंच सकें, इसके लिए ग्रेटर नोएडा में आवास की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी गई है। एनडीआरएफ की टीम अभी गाजियाबाद में रहती है। विभाग के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर प्राधिकरण ने आवास के संबंध में प्रस्ताव मांगा है। यही नहीं जरूरत पड़ने पर संसाधन भी मुहैया कराए जा सकते हैं। नोएडा में बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर पानी से भरे गड्ढे में गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत की घटना से जिले में आपदा प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। हाईटेक जिला होने के बाद भी इंजीनियर को बचाया नहीं जा सका। इस घटना से सबक सीखते हुए हर स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की ...