हाजीपुर, जनवरी 5 -- हाजीपुर। निज संवाददाता भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सोमवार को बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के द्वारा आपदा से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। विभाग के इस 09 दिवसीय फैमिलीराइजेशन एक्सरसाइज (फैमेक्स) के तीसरे आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। बताया गया है कि यह अभियान 12 जनवरी 2020 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित किया जाना है। इसका मुख्य उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर आपदाओं के प्रति जागरुकता पैदा करना और संकट प्रबंधन में जन भागीदारी को सुदृढ़ बनाना है। एनडीआरएफ के विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण दिया गया।भूकंप सुरक्षाः भूकंप आने की स्थिति में 'ड्रॉप कवर होल्ड' तकनीक और बचाव के त...