कानपुर, जनवरी 9 -- कल्याणपुर ,संवाददाता। रावतपुर में एनटीपीसी से सेवानिवृत जीएम के प्लाट पर झोपड़ी डालकर रह रहे केयरटेकर ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्लॉट पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए प्लॉट से भगा दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस आयुक्त से की है। लखनऊ के जानकीपुरम सहारा स्टेट निवासी संजय कुमार दुबे बीते 31 दिसंबर को एनटीपीसी से जरनल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। संजय के मुताबिक विनायकपुर के इंद्रपुरी में उन्होंने 2001 में एक भूखंड खरीदा था। इस प्लॉट की देखरेख के लिए उन्होंने निजी स्कूल के बस चालक शिवशंकर सिंह से कह दिया। जिसपर शिवशंकर प्लांट में झोपड़ी डालकर अपने परिवार के साथ रहने लगा। रिटायरमेंट से पहले अप्रैल में प्लाट बनवाने के लिए जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.