औरंगाबाद, जनवरी 7 -- नवीनगर एनटीपीसी बिजली परियोजना में मंगलवार को चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसका संचालन उप मुख्य श्रम आयुक्त सचिन कुमार और श्रम प्रवर्तन अधिकारी एम. पी. सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना के सीईओ एल. के. बेहरा और महाप्रबंधक अनिल कुमार टी. सी. द्वारा उप मुख्य श्रम आयुक्त एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारियों का स्वागत करने के साथ हुई। प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य कर्मचारियों और प्रबंधन में नए श्रम कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इन संहिताओं में किए गए प्रमुख विधायी परिवर्तनों की जानकारी साझा करना बताया गया। वक्ताओं ने चारों श्रम संहिताओं के विभिन्न प्रावधानों, उनके प्रभाव और कार्यान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस सत्र के माध्यम से कर्मचारियों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.