पटना, अगस्त 29 -- केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश पर फिट इंडिया मुहिम को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एनटीपीसी, पूर्वी क्षेत्र-एक मुख्यालय के पटना स्थित कार्यालय सह आवासीय परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, महाप्रबंधक (प्रचालन सेवाएं) मैथ्यू ई. कोवूर ने किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 'फिट-इंडिया की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उनकी असाधारण उपलब्धियों ने भारत को विश्व पटल पर पहचान दिलाई, जिसके कारण उन्हें 'हॉकी का जादूगर कहा जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस हमें मेजर ध्यानचंद जैसी महान विभूतियों के आदर्शों को याद दिलाता है। खेल केवल फिटनेस का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.