चतरा, मई 27 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सोमवार को टंडवा प्रखंड के बाजार टांड में किया गया, जिसमें मुखिया सहित स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। नाटक के माध्यम से साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया गया। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा यह पहल समुदाय को केंद्र में रखकर चलाए जा रहे जनकल्याणकारी अभियानों का हिस्सा है, जो संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.