जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी के संस्थान परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा सभी महिला सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर किया। इसके पश्चात संस्थान से जुड़ी हर एक महिला सदस्य को सम्मानित किया गया। सभी ने मिलकर केक काटे और एक दूसरे को अंतरराष्ट्रीय महिलाएं दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने कहा, आज के इस दौर में हर क्षेत्र में महिला-पुरुषों को समान सम्मान दिया जाता है। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं। जिन महिलाओं को घर और काम के बीच बहुत ही संतुलित भूमिका निभानी होती है, उन्हें अपनी विशिष्टता और उपलब्धियों पर गर्व करना चाहिए। वही उप प्राचार्य रमेश राय ने संस्थान से जुड़ी सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभ...