बोकारो, अगस्त 11 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को पूर्व घोषित अधिसूचना के अनुसार सम्पन्न हुआ। मतों की गणना के बाद चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी सह टीयूसीसी के राष्ट्रीय महामंत्री एस पी तिवारी व चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रेम चंद झा ने चुनाव परिणाम का घोषणा किया। सत्र 2025-2028 के लिए संघ के कार्यकारिणी में 12 पदाधिकारी व 15 अधिशासी सदस्य निर्वाचित किए गए। जिसमें बाबूलाल मरांडी अध्यक्ष (मनोनीत), शम्भु कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह और कमलेश कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, सत्यनारायण ठाकुर और दिनेश मांझी उपाध्यक्ष, प्रेम कुमार महामंत्री, सुरेंद्र महतो, मुकेश कुमार और संतोष कुमार सिंह संयुक्त महामंत्री, राकेश कुमार संगठन मंत्री, राम कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार सिंह सहायक कोषाध्यक्ष चुने गए। अधिशासी सदस्य में अमित...