रांची, जुलाई 8 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। चार श्रम कानून में बदलाव सहित विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर आज एनके एरिया में संयुक्त मोर्चा के अगवाई में एक दिवसीय हड़ताल होगी। हड़ताल के एक दिन पूर्व डकरा परियोजना में संयुक्त ऊर्जा के द्वारा गेट मीटिंग कर मजदूरों से हड़ताल पर सफल बनाने की अपील की गई। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि यह हड़ताल मजदूरों के हक अधिकार को लेकर की जा रही है। मजदूरों को अपना अस्तित्व बचाना है तुमने हर हर नहीं हड़ताल को सफल करना होगा। गेट मीटिंग को ललन प्रसाद सिंह, डीपी सिंह, प्रेम कुमार, शैलेश कुमार, कृष्णा चौहान, रंथू उरांव, ध्वजा राम धोबी, देवपाल मुंडा, लखन गंझू, जगरनाथ महतो, टूपा महतो, नवीन कुमार, रामू गोप सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...