सुलतानपुर, जनवरी 5 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश तालिब उर्फ आजम खां को मार गिराया गया है। लखीमपुर खीरी का रहने वाला यह शातिर अपराधी गैंगरेप जैसे जघन्य अपराधों समेत 17 गंभीर मामलों में वांछित था। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा पुल के पास की है। थानाध्यक्ष संदीप राय ने बताया कि रात के समय पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक सवार संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो बदमाश ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी फायरिंग में घायल हुआ बदमाश पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस उसे तत्काल इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.