नई दिल्ली, मार्च 7 -- दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद एक नामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उस पर मर्डर सहित 27 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि वह 17 दिसंबर 2024 को नरेला इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में भी शामिल था। दिल्ली पुलिस ने रोहिणी गांव में हुई गोलीबारी के बाद 27 जघन्य अपराधों में शामिल 28 साल के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी शेर खान उर्फ शेरू 17 दिसंबर 2024 को नरेला इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में भी शामिल था। क्राइम ब्रांच के एसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि नरेला गोलीबारी की घटना में खान और उसके भाई सोहेल ने जावेद के परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक कलह के चलते गोलीबारी की थी। गोलीबारी की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। गोलीबारी में कई लोग घायल हुए थे, जिनमें एक 10 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.