सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- पुरनहिया। दिल्ली में पुलिस एनकाउंटर में मरा गया दोस्तियां गांव का अमन ठाकुर हाल ही में अपराध की दुनिया मे कदम रखा था। इसी बीच अमन ठाकुर पुलिस एनकांउटर में दिल्ली मे मारा गया है। इस वर्ष विगत 17 सितम्बर को अमन ठाकुर ने अपराध की दुनिया मे बर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से गांव के ही गुड्डु ठाकुर की हत्या कर दी थी जो रिश्ते मे चचेरा चाचा लगता था। इस हत्याकांड के बाद वह चर्चा में आया था। इस मामले में उस पर पुरनहिया थाना में हत्या का केस दर्ज है। उसके पूर्व उसका कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। मृतक अमन अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। कुछ दिनों से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने पर उसके माता पिता बेटे के करतूतों से आजिज होकर दिल्ली मे रहने लगे हैं। फिलहाल अमन की मौत से गांव मे सन्नाटा पसरा है। वैसे उसके माता-पिता आर...