पूर्णिया, फरवरी 12 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सिंचाई विभाग से एनओसी मिलने के बाद जीयनगंज पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 9 स्थित मध्य विद्यालय जियनगंज उत्तर टोला तक छोटी नहर के बांध पर सड़क बनेगी। वर्षों से इस विद्यालय तक पहुंचाने के लिए कोई मुख्य सड़क नहीं है। छोटी नहर की बांध होकर इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं शिक्षक एवं यहां के ग्रामीण आवागमन करते हैं। बुधवार को बनमनखी राजस्व पदाधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज ने जियनगंज उत्तर टोला स्थित वार्ड नंबर 9 में पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि नहर के बांध पर सड़क निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी जरूरी है। ज्ञात हो कि बीते दिनों स्थानीय ग्रामीणों एवं मध्य विद्यालय ज्ञानगंज उत्तर के प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से बनमनखी अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार को सड़क निर्माण की ...