बागपत, सितम्बर 18 -- काठा गांव के एनएस पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्म दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रबंधक आनन्द चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2014 से लगातार देश का कार्यभार संभालते हुए लोककल्याणकारी नीतियों और योजनाओं से भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य अनिल कुमार, प्रदीप कुमार व प्रधानाचार्या अंजना सरन ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मैत्री, रिद्धिमा, माही, कनक, चंचल शर्मा, अकांक्षा, तनु, रेखा वर्मा, मनीषा, मोनिका, शिवानी, श्वेता शर्मा, विक्रांत दीक्षित, आकाश शर्मा व विकास शर्मा आदि ने सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.