नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- एनएसयूआई अध्यक्ष ने विदेश मंत्री डा.एस जयशंकर को लिखा पत्र नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने विदेशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के वीजा रद्द होने और विश्वविद्यालयों द्वारा प्रवेश रद्द किए जाने की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। इस संबंध में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने भारत सरकार के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की मांग की है। अमेरिकन इमिग्रेशन लॉयर्स एसोसिएशन के आंकड़ों का हवाला देते हुए एनएसयूआई ने बताया कि हाल के महीनों में रद्द किए गए 327 छात्र वीजा मामलों में से 50 फीसदी से अधिक भारतीय छात्रों से संबंधित हैं। चिंता की बात यह है कि करीब 10,000 भारतीय छात्रों के प्रवेश को अमेरिका के 30 से अधिक विश्वविद्यालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.