लखनऊ, दिसम्बर 17 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कुलपति और कुलसचिव से मुलाकात कर समस्याएं गिनाईं। प्रिंस प्रकाश की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कुलपति, कुलसचिव से मिलकर बताया कि न्यू कैंपस में शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होती। छात्राओं के शौचालयों के गेट टूटे हैं। पीने के स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था का अभाव और कैंटीनों में घटिया खाद्य सामग्री परोसे जाने जैसे मुद्दों के बारे में भी जानकारी दी। छात्र नेता प्रिंस ने चेतावनी दी कि इन कार्यों का एक सप्ताह में निस्तारण न होने पर बड़ा आंदोलन होगा। सौरभ कुमार, हर्षित शुक्ला, रंजीत, राघव, साहिल व आदि उपस्थित रहे। बायोमीट्रिक भी न्यू कैंपस में ही लगे एनएसयूआई ने कुलपति व कुलसचिव से प्रम...