विकासनगर, मार्च 22 -- सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर की शुरुआत शनिवार को डामटा गांव स्थित बहुउद्देशीय भवन में हुई। मुख्य अतिथि श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रशिक्षित करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की प्रभारी डॉ. रीना रांगड़ ने स्वयंसेवियों को शिविर के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए समाज सेवा के प्रति जागरूक और सक्रिय रहने का संदेश दिया। महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने कहा कि इस प्रकार के शिविर युवा पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.