हल्द्वानी, नवम्बर 26 -- हल्द्वानी। एमबी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज कुमाऊं विवि के राष्ट्रीय स्वयंसेवी राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात वॉलंटियर्स का विनिमय कार्यक्रम अरुणाचल प्रदेश में हुआ। जहां प्रिंस मेहरा, सुमित पांडे, सौम्या बिष्ट, अविरल पांडे, जतिन मिश्रा, ऋतेश कुमार, विभोर चौधरी ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी वॉलंटियर्स राजीव गांधी विश्वविद्यालय में ठहरे जहां उन्होंने वातावरण, संस्कृति और सीखने का अनुभव लिया। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) केटी परनाईक से भी स्वयंसेवियों ने भेंट की। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.दीपा सिंह भी इस दौरान यहां रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.