महाराजगंज, फरवरी 9 -- चौक बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ओबरी पंचायत भवन परिसर में आयोजित विशेष शिविर के चौथे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि महराजगंज इंटर कॉलेज के अध्यापक मनोज कन्नौजिया ने कहा कि सेवा के माध्यम से समाज को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। स्वयंसेवकों द्वारा किया गया प्रत्येक सेवा कार्य समाज को सही दिशा और सकारात्मक दशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान समाजोपयोगी सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी है। विशिष्ट अतिथि कंप्यूटर साइंस प्रवक्ता शैलेश वर्मा ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए समाज व राष्ट्र ...