देहरादून, जनवरी 8 -- घनसाली। भिलंगना ब्लॉक के शहीद दलवीर सिंह राणा राजकीय इंटर कॉलेज ठेला नैलचामी के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। स्वयंसेवियों ने गांव में भटवाड़ा गांव में स्वच्छता अभियान से लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम भटवाड़ा में आयोजित एनएसएस शिविर का घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने समापन करते हुए कहा कि स्कूलों में छात्रों को शिक्षा के साथ ही रचनात्मक कार्यो में भी अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कहा कि स्वयंसेवियों को सामाजिक कार्यो में भागीदारी निभाकर आस पास के लोगों को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करना चाहिए। छात्रों को लगन और निष्ठा से शिक्षा ग्रहण कर बेहतर भविष्य बनाना चाहिए। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी रजनी बनियाल, सह कार्यक्रम अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.