काशीपुर, मार्च 23 -- काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विशेष शिविर के पांचवें दिन रविवार को स्वयंसेवियों द्वारा शिविर स्थल तुफैल का बाग में रक्तदान महादान विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। बौद्धिक सत्र में एसोसिएट प्रोफेसर बीएड विभाग डॉ. शालिनी सिंह एवं कपिल शर्मा ने जल संचयन एवं जल संवर्धन विषय पर स्वयंसेवियों को जल की महत्ता, एकत्रीकरण एवं जल का सदुपयोग करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। मार्शल आर्ट ट्रेनर मनदीप कौर ने एनएस एस स्वयंसेवियों को आत्म सुरक्षा के उपाय में जूडो, कराटे, किक और चोक आदि तकनीक की जानकारी देकर हमलावर से बचने के लिए शारीरिक बल का उपयोग करना भी सिखाया। यहां कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह, एसोसिएट प्रो. डॉ. रमा अरोरा एवं सृष्टि आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.