महाराजगंज, फरवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के साप्ताहिक शिविर के तीसरे दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत स्वयंसेवकों ने प्रातःकालीन योगाभ्यास के साथ की। स्वयंसेवकों ने ओबरी स्थित गांवों में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को साफ-सफाई अपनाने, कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के अंतर्गत आयोजित बौद्धिक सत्र में मनोज यादव ने कहा कि अनुशासन ही व्यक्ति को महान बनाता है। उन्होंने बताया कि जीवन में सफलता के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना आवश्यक है तथा अनुशासनहीनता मनुष्य की सबसे बड़ी कमजोरी है। वहीं विनोद कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छता ही सबसे बड़ी सेवा है और हर व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.