देहरादून, जनवरी 1 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एनएसएस शिविर केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व को आत्मसात करने का सशक्त मंच है। एनएसएस विद्यार्थी आज के विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि कल के नेता, अधिकारी, सैनिक और समाज निर्माता हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कालिदास मार्ग स्थित सैनिक विश्राम गृह में डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर द्वारा आयोजित एनएसएस शिविर के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह शिविर नशामुक्ति, जन-जागरूकता, मतदाता जागरूकता, स्वच्छता एवं युवा प्रेरणा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, अनिल वर्मा, उप निदेशक सैनिक कल्याण निधि बधानी, प्रधानाचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता सह...