शामली, फरवरी 20 -- शहर के आरके पीजी कॉलेज में चल रहे एनएसएस के प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाई के विशेष शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने मां सरस्वती व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की। कार्यक्रम का मुख्य विषय सर्व शिक्षा अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन रहा। प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राणा ने संविधान के 86वें संशोधन का उल्लेख करते हुए बताया कि शिक्षा अब 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का मौलिक अधिकार है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता और साक्षरता दर में वृद्धि पर बल दिया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। द्वितीय एवं तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह एवं कु. गायत्री त्रिपाठी ने सब पढ़ें, सब बढ़ें के नारे की सार्थकता बताते हुए शत-प्रतिशत नामांकन, शिक्षा...