शामली, फरवरी 18 -- शहर के आरके पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के विशेष शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ मां सरस्वती, महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति रहा। कार्यक्रम में आए अतिथि इनायत खान व शाहबाज खान ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए महिलाओं की सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सहायता सेवाओं जैसे हेल्पलाइन 1090, 181 व 112, कन्या सुमंगला योजना, एक जिला एक उत्पाद तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राणा, डॉ. प्रीतम सिंह एवं कु. गायत्री त्र...