देवरिया, फरवरी 20 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। स्वामी देवानंद पी जी कॉलेज मठ लार के लार नगर क्षेत्र के धवरीय वार्ड पांच में राष्ट्रीय सेवा योजन के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन प्रथम सत्र में महिला चिकित्सक डॉ प्रियंका सिंह ने बच्चों को कैंसर बीमारी के बारे में जागरूक किया। साथ ही स्तन कैंसर को कैसे खुद जाँचा जाय इसके बारे में डेमोंस्ट्रेशन दिया और बच्चों के सवाल का जवाब दिया। लार सीएचसी के डॉ डीएन द्विवेदी ने पुरुषो में होने वाले कैंसर के बारे में विस्तार से चर्चा किया। दूसरे सत्र में भूगोल विभाग के सहायक आचार्य डॉ लल्लन प्रसाद प्रजापति ने जल संरक्षण के बारे में बताया। घर पर क्या क्या उपाय किया जा सकता है जल के संरक्षण पर चर्चा किया। तीसरे सत्र में बच्चों ने साफ सफाई कर अपने गोद लिए पेड़ो की सफाई एवं सिचाई की। इस दौरान प्राचार्य प्र...