पीलीभीत, फरवरी 10 -- बीसलपुर। डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों का दूसरे दिन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर छात्र छात्राओं ने रैली निकाली। बीसलपुर डिग्री कालेज के स्वयं सेविकाओं ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सभी स्वयं सेविकाएं कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में अभिग्रहीत ग्राम में पहुंची जहां पर मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने सम्पर्क कर ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने व एसआईआर के प्रति जागरूक किया। इसके बाद छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया। इस मौके पर डा. चन्द्रप्रभा गंगवार, डा. रोहित पटेल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.