सिद्धार्थ, मार्च 8 -- इटवा। इटवा कस्बे के डॉ. राम मनोहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अष्टभुजा पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार पांडेय ने एनएसएस के लक्ष्यों और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही साफ-सफाई, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर मोहम्मद आजम, नूरुल हसन, प्रमोद द्विवेदी, अंबिकेश्वर त्रिपाठी, नवनीत शुक्ला, राज श्रीवास्तव, लाल बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.