मैनपुरी, फरवरी 22 -- कु. आरसी महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ चांदेश्वर मंदिर में शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि सभासद संजय कुमार यादव, प्राचार्य प्रो. शेफाली यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। सभासद संजय कुमार यादव ने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सेवा के जरिए अपने व्यक्तित्व को विकसित करना तथा देश सेवा का भाव रखना है। प्राचार्य ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमुख उद्देश्यों एवं कैंप में होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी राजेश सेन ने शिविर के अनुशासन और राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आने वाले सभी गतिविधियों की सूचना छात्राओं को दी। प्रतिभा जायसवाल ने स्वयं सेविकाओं को कैंप के नियमों से अवगत कराया व कार्यक्रम की रूपरेखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.