उरई, फरवरी 21 -- कोंच, संवाददाता। कोंच नगर स्थित मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। सुबह आयोजित कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने नगर के मार्कण्डेश्वर तिराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कूड़ा इधर-उधर न फेंकने, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए और उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी लवकेश और मधुलता द्विवेदी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.