नैनीताल, दिसम्बर 30 -- नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर अनुशासन, सेवा और पर्यावरण चेतना के संदेशों के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बौद्धिक सत्र रहा, जिसमें पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और सतत विकास पर संबोधन दिया। पर्यावरण प्रेमी यशपाल रावत ने स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना करते हुए वृक्षारोपण का संकल्प लिया, जबकि ललिता जलाल ने वर्मी-कम्पोस्ट और कचरा निपटान की जानकारी दी। संचालन सुनैना ने किया। जिला समन्वयक जगमोहन नेगी तथा मंडलीय समन्वयक ललित मोहन पांडे ने विद्यालय की एनएसएस उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे गौरवपूर्ण बताया। इस दौरान खेलकूद, पर्यावरण विषयक नुक्कड़ नाटक, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य बिशन सिंह मे...