गिरडीह, दिसम्बर 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए एफआईआर के विरोध में मंगलवार को जिले के तमाम सरकारी कर्मियों व शिक्षकों ने प्रदर्शन किया है। एनएमओपीएस (झारोटेफ) के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में जिला मुख्यालय एवं विभिन्न प्रखंडों के तमाम सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों में मध्याह्न अवकाश के दौरान शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मियों ने अपने एफआईआर लिखी कॉपी जलाकर दिल्ली पुलिस के इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस बाबत झारोटेफ के जिलाध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि 25 नवंबर को जंतर मंतर नई दिल्ली में संपन्न पेंशन संघर्ष महारैली में अधिक संख्या का हवाला देकर एनएमओपीएस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है, जिसकी झारोटेफ कड़ी निंदा करती है। कहा क...