जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) की ओर से 6 से 8 नवंबर तक क्रिटिकल मेटल्स कांग्रेस-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन भारत सरकार के खान मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भारी उद्योग मंत्रालय के सहयोग से होगा। महत्वपूर्ण धातुओं की बढ़ती स्वदेशी मांग को देखते हुए यह कार्यक्रम नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत को एक मंच पर लाएगा। यह सीएसआईआर-एनएमएल द्वारा क्रिटिकल मिनरल्स पर आयोजित पहला सम्मेलन है। इसे खान मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल्स मिशन (एनसीएमएम) के तहत उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) के रूप में मान्यता मिलने के बाद आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में वैश्विक विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे। साथ ही महत्वपूर्ण खनिज सज्जीकरण, प्राथमिक और द्वितीयक स्रोतों (पुनर्चक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.