कटिहार, जनवरी 10 -- कटिहार, एक संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने तकनीकी नवाचार के माध्यम से संरक्षा, सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के अपने निरंतर पहलों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि एनएफआर के कटिहार मंडल के अधीन न्यू जलपाईगुड़ी डिपो में टावर वैगन पर एक आईपी-आधारित वीडियो सर्विलांस सिस्टम (वीएसएस) सफलतापूर्वक स्थापित किया है। यह सिस्टम वायर्ड और वायरलेस नेटवर्क पर उच्च गुणवत्ता का वीडियो संचारित करने के लिए अत्याधुनिक आईपी कैमरों का इस्तेमाल करता है, जिससे सेंट्रलाइज्ड और रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होता है। यह पहल डिपो में टावर वैगन के कार्यों की परिचालन संरक्षा, सुरक्षा और प्रभावी पर्यवेक्षण को काफी बेहतर बनाती है। कटिहार रेल मंडल स्थित नव ...