कटिहार, जनवरी 6 -- कटिहार, एक संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अलीपुरद्वार मंडल ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने मंडल के अंतर्गत एक रेलवे स्टेशन और तीन संस्थानों को प्रतिष्ठित 'ईट राइट स्टेशन' और 'ईट राइट कैंपस' प्रमाणन प्रदान किया है। यह उपलब्धि एनएफआर जोन में सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था को और मजबूती देती है। सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थित न्यू अलीपुरद्वार रेलवे स्टेशन को 4 दिसंबर 2025 से 3 दिसंबर 2027 तक के लिए 'ईट राइट स्टेशन' के रूप में प्रमाणित किया गया है। स्टेशन को यह प्रमाणन 'एग्जेम्पलरी' रेटिंग के साथ मिला है, जो कैटरिंग और फूड वेंडिंग इकाइयों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.