पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में एनडीए के पांच घटक दलों ने एक साथ मिलकर जहां कार्यकर्ता सम्मेलन किया। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव का एक साथ मिलकर किला फतह करने का संकल्प लिया। जिला स्कूल के मैदान में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता की बैठक में मौजूद प्रदेश के नेताओं ने चुनावी शंखनाद किया और कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने का आह्वान किया। मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पूर्णिया का अपना इतिहास रहा है। यह फणीश्वर नाथ रेणु की धरती है। यहां कण कण और जन जन में साहित्य बसा हुआ है। यहां के बारे में कुछ भी कहना कम होगा। यह काफी सुखद असवर है कि मुख्यमंत्री की अगुवायी में बिहार में न्याय के साथ विकास का काम हो रहा है। इसलिए 2025 में 225 और फिर से नीतीश के संकल्प की जरूरत है। यह उपस्थिति चुनाव में शक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.