भागलपुर, जनवरी 1 -- कहलगांव नगर में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 80 का निर्माण अतिक्रमण हटाकर मानक के अनुरूप कराए जाने की मांग को लेकर नागरिक विकास समिति, कहलगांव की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल को मांगपत्र सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने की। इस दौरान वार्ड पार्षद रामकुमार पाठक, चंदन नाथ चौधरी, मनीष पांडेय एवं उदय प्रताप राणा भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में एनएच का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। एसडीओ ने कहा कि नक्शे की खोज कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...