सीवान, फरवरी 11 -- दरौंदा, एक संवाददाता। एनएच-531 पर मछौती गांव के समीप पुल के नीचे पानी से भरे गड्ढे में सोमवार को मिले युवक के शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस अब अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है और बाद में शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। शव मिलने के दौरान युवक के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। वहीं पुल के पास पड़े कंबल और आसपास के हिस्से पर भी खून के धब्बे पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। वह जींस, शर्ट और जैकेट पहने हुए था। तलाशी के दौरान युवक की जेब से कुछ नकद रुपये और लोकमान्य तिलक...