गुमला, अगस्त 27 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें रायडीह और सुरसांग थाना क्षेत्र से भूमि विवाद से संबंधित कुल सात आवेदन प्राप्त हुए। केपुर पंचायत अंतर्गत अरंडा गांव के भूमि विवाद मामले में सुलह कराई गई। रैयत किशोरी सिंह और गिरधारी सिंह के बीच विवाद था। सुलह के दौरान किशोरी सिंह ने अपने पूर्वजों के कहे अनुसार आवास निर्माण के लिए दो डिसमिल भूमि देने पर सहमति जताई। जिससे विवाद समाप्त हो गया। दोनों पक्षों ने आगे किसी तरह का विवाद नहीं होने की बात पर सहमति दी। थाना दिवस के दौरान नेशनल हाईवे-43 गुमला से जशपुर मार्ग पर रायडीह प्रखंड मुख्यालय नवागढ़ पतराटोली और शंख मोड़ मांझाटोली सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों की मरम्मत कराने की गुहार भी लगाई गई। प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर विधिसम्मत सुझाव दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.